National NewsPunjab

होशियारपुर में भीषण LPG टैंकर ब्लास्ट, 100 से अधिक लोग झुलसे, मंडियाला गांव में तबाही का मंजर

होशियारपुर | 23 अगस्त 2025 : पंजाब के होशियारपुर जिले के मंडियाला गांव में शनिवार सुबह एक भीषण हादसे में अफरा-तफरी मच गई, जब एलपीजी से भरे टैंकर में जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 100 से अधिक लोग झुलसकर घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की वजह बनी एक टक्कर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक एलपीजी टैंकर सुबह 10:30 बजे मंडियाला गांव के पास यूटर्न ले रहा था, तभी एक अन्य तेज़ रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर पलट गया और कुछ ही पलों में उसमें जोरदार धमाका हो गया। इसके बाद लीक हुई गैस ने आसपास के घरों और रास्ते से गुजरते लोगों को चपेट में ले लिया।

गांव के एक मकान में पहले से जल रही आग ने गैस को और भड़का दिया, जिससे पूरा इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया।

राहत कार्य जारी

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। गांव में फंसे लोगों को घरों से निकाला जा रहा है और पीड़ितों को तत्काल होशियारपुर के सिविल अस्पताल और जालंधर के बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन गैस के कारण आग को नियंत्रित करने में मुश्किलें आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button