हरियाणा में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली मांग 3,135.42 लाख यूनिट की ऐतिहासिक खपत
-यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन ने संभाला बढ़ते लोड का दबाव

आशीष श्रीवास्तव
अम्बाला। प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग के बावजूद राज्य सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बिना किसी बड़े व्यवधान के गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 18 जुलाई को हरियाणा में दोनों बिजली वितरण निगमों ’’उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) तथा ’’दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अंतर्गत कुल 3,135.42 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जो प्रदेश में बिजली की बढ़ती आवश्यकता और मजबूत वितरण व्यवस्था का प्रमाण है।
यूएचबीवीएन में 1,371.72, डीएचबीवीएन में 1,763.70 लाख यूनिट की खपत
यूएचबीवीएन क्षेत्र में 1,371.72 लाख यूनिट तथा डीएचबीवीएन क्षेत्र में 1,763.70 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। पिछले वर्ष की समान तिथि की तुलना में यूएचबीवीएन क्षेत्र में लगभग 25.85 प्रतिशत (1089.95 लाख यूनिट) तथा डीएचबीवीएन क्षेत्र में 37.56 प्रतिशत (1282.10 लाख यूनिट) की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि डीएचबीवीएन के दिल्ली जोन में 1,065.53 लाख यूनिट तथा हिसार जोन में 698.17 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। वहीं, यूएचबीवीएन के रोहतक जोन में 793.66 लाख यूनिट तथा पंचकूला जोन में 578.06 लाख यूनिट बिजली की खपत रही।
यूएचबीवीएन की खपत
तारीख यूनिट (लाख में)
1 जुलाई 1,243.81
2 जुलाई 1,071.09
3 जुलाई 1,188.13
4 जुलाई 1,293.74
5 जुलाई 1,226.43
6 जुलाई 1,187.54
7 जुलाई 1,192.39
8 जुलाई 1,039.82
9 जुलाई 945.64
10 जुलाई 861.51
11 जुलाई 952.86
12 जुलाई 1,046.40
13 जुलाई 1,152.63
14 जुलाई 1,217.37
15 जुलाई 1,285.58
16 जुलाई 1,293.91
17 जुलाई 1,309.12
18 जुलाई 1,371.72
डीएचबीवीएन की खपत
तारीख यूनिट (लाख में)
1 जुलाई 1,696.20
2 जुलाई 1,436.58
3 जुलाई 1,503.26
4 जुलाई 1,590.97
5 जुलाई 1,485.43
6 जुलाई 1,527.94
7 जुलाई 1,540.21
8 जुलाई 1,358.13
9 जुलाई 1,363.05
10 जुलाई 1,434.25
11 जुलाई 1,468.75
12 जुलाई 1,520.41
13 जुलाई 1,601.07
14 जुलाई 1,642.18
15 जुलाई 1,654.40
16 जुलाई 1,686.40
17 जुलाई 1,732.16
18 जुलाई 1,763.70
उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही : अनिल विज
इस संबंध में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि बिजली की आपूर्ति कृषि, ग्रामीण, शहरी एवं औद्योगिक सभी श्रेणियों में संतुलित रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि यूएचबीवीएन क्षेत्र में 18 जुलाई को कृषि क्षेत्र में 413.43 लाख यूनिट, ग्रामीण घरेलू में 299.14 लाख यूनिट, शहरी में 385.59 लाख यूनिट और औद्योगिक में 273.56 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई। इसी प्रकार, डीएचबीवीएन क्षेत्र में 18 जुलाई को कृषि में 357.05 लाख यूनिट, ग्रामीण घरेलू में 356.86 लाख यूनिट, शहरी में 693.53 लाख यूनिट और औद्योगिक में 356.26 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि सरकार ने किसी भी वर्ग के उपभोक्ता के साथ भेदभाव किए बिना सभी क्षेत्रों में संतुलित एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई है।



