ChandigarhHaryanaRayta Special

नाकाबंदी के दौरान 1 गाड़ी से जब्त किए 7 लाख 90 हजार रुपए

चंडीगढ। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आचार संहिता के दौरान इलाका शाहबाद से गाङी की चेकिंग के दौरान जब्त किए 7 लाख 90 हजार रुपए, चुनाव आचार संहिता के अनुपालन के दौरान कायवाई अमल में लाई गई।

यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता मनजीत पांचाल ने बतलाया कि पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र वरुण सिंगला के दिशा निर्देशानुसार अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध नशा, शराब तस्करी या नकदी के आवागमन पर अंकुश लगाने के लिए दिशा निर्देश के अंतर्गत  जिला कुरुक्षेत्र में अंतरराज्ययी व अंतरजिला पुलिस नाके लगाए हुए हैं।  27 सितम्बर को कुरूक्षेत्र पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 1 मामले में 1 गाड़ी से 7 लाख 90 हजार रुपए जब्त किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए इंचार्ज एस.एस.टी. टीम नम्बर-2 के ड्यूटी मजिस्ट्रेट ङॉ औम प्रकश बी.ऐ.ओ. , उप निरीक्षक रामपाल, एस.पी.ओ. सूबा सिंह वा सी.आर.पी.एफ की टीम ने जलेबी पुल शाहबाद पर नाकाबंदी करके आने-जाने वाले व्हीकलों की चैकिंग कर रहे थे चैकींग के दौरान एक कार हरियाणा नम्बर को ठोल की तरफ से आते हुए को रोक कर तलाशी के दौरान गाङी के अन्दर से 7 लाख 90 हजार बरामद किया है । गाड़ी चालक से पैसो बारें पूछताछ की गई तो गाड़ी चालक द्वारा पूछताछ के दौरान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया । जिस पर पुलिस द्वारा नकदी जब्त कर ली गई। इस नकदी के बारे में इनकम टैक्स विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की और से शहर के चारों ओर नाकाबंदी की गई है। इस दौरान गाड़ी चालकों से नकदी बरामद भी हो रही है। जो लोग इसका रिकार्ड जमा नहीं करवा पा रहे तो राशी को ट्रेजरी में जमा करवाया जा रहा है और आयकर विभाग को भी इसकी जानकारी दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button