ChandigarhHaryanaHimachalPunjabState NewsUttar-Pradesh

पूर्व मीडिया एडवाइजर अमित को बड़ी जिम्मेदारी

डीएलसी सुपवा के वीसी बने डॉ. अमित आर्य

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल और दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स, रोहतक के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने डॉ. अमित आर्य को दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स, रोहतक का कुलपति नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए या 70 वर्ष की आयु तक रहेगा, जो भी पहले होगा।

मीडिया संचार में 30 वर्ष का अनुभव

अमित आर्य को करीब 30 वर्षों का मीडिया एंव संचार क्षेत्र का अनुभव है। वह 2014 से 2019 तक हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। इसके बाद चार साल तक उन्हें दिल्ली और चंडीगढ़ दोनों स्थानों पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बाद में केंद्र सरकार ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए वरिष्ठ मीडिया कंसलटेंट के पद पर नियुक्त किया था, जिसके तहत उन्हें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अपने इस कार्यकाल के दौरान अमित आर्य केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सुझाव देने की जिम्मेदारी ही संभाल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button