DharamUttar-Pradesh
योगी आदित्य नाथ ने किया गाेला गोकर्णनाथ मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास
हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी), 22 फरवरी । मुख्यमंत्री ने किया गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास, कार्यक्रम से पहले मंदिर में की शिव की आराधना सीएम ने प्रशासन को दिया निर्देश, जिनके घर गए हैं-उन्हें आवास की सुविधा उपलब्ध कराएं, जिनकी दुकान गई, उन्हें व्यवस्थित करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना भी की। सीएम ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जनसभा में कहा कि महाशिवरात्रि के ठीक पहले यहां आने, छोटी काशी में बाबा के पूजन और इस मंदिर को बाबा विश्वनाथ धाम की तर्ज पर कॉरिडोर के रूप में विकसित करने के कार्य को आगे बढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सीएम ने नागरिकों से कहा कि शिवरात्रि पर जब दर्शन कर आपको बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हो, तब मैं भी उस आशीर्वाद में शामिल हो जाऊं। सीएम ने पूर्व विधायक अरविंद गिरि (स्मृतिशेष) को भी याद किया, बोले कि उनका सपना साकार हो रहा है। उनकी आत्मा को शांति मिल रही है।



