ChandigarhHaryana
हरियाणा कैबिनेट ने आढ़तियों को दी बड़ी राहत

चंडीगढ़, 4 फरवरी: हरियाणा सरकार ने आढ़तियों को बड़ी राहत देते हुए रबी खरीद सीजन 2024-25 में नमी के कारण तोल में हुई कमी के नुकसान की भरपाई के लिए कुल 3,09,95,541 रुपये की प्रतिपूर्ति राशि स्वीकृत की है। यह निर्णय आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
नमी के कारण, रबी सीजन के दौरान आढ़तियों को फसल के तोल में कमी का सामना करना पड़ा था, जिसे लेकर राज्य सरकार ने इस नुकसान की भरपाई के लिए उक्त राशि की स्वीकृति दी।
स्वीकृत राशि का वितरण इस प्रकार होगा:
- 77,22,010 रुपये खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा वहन किए जाएंगे।
- 1,71,16,926 रुपये की राशि हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) द्वारा वहन की जाएगी।
- 61,56,605 रुपये हरियाणा राज्य भंडारण निगम (एचएसडब्ल्यूसी) द्वारा वहन किए जाएंगे।



