Chandigarh
चंडीगढ़ में गायों की मौत पर बवाल, मेयर हरप्रीत कौर बाबला करेंगी गौशालाओं का निरीक्षण

चंडीगढ़: शहर में पिछले दिनों मलोया गोशाला में करंट लगने से करीब 8 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर नगर निगम के पॉलिटिकल गलियारों में हलचल मच गई है। अब मेयर हरप्रीत कौर बाबला ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए गौशालाओं के निरीक्षण का फैसला किया है।
मेयर हरप्रीत कौर बाबला, डिप्टी मेयर तरुणा मेहता और सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी के साथ मिलकर आज सोमवार को मलोया, रायपुर खुर्द, इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर 25 की गौशालाओं का दौरा करेंगी।



