Haryana

छावनी भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट में नाम फिर भी नहीं भर पाए पर्चा

भाजपा से बागी हो कर आजाद उम्मीदवार के तौर पर भरना पड़ा पर्चा

अंबाला छावनी नगर परिषद चुनाव नामांकन के अंतिम दिन एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जहां भाजपा द्वारा जारी दो लिस्ट पर घमासान मचा हुआ था तो वही नामांकन के दौरान उसी लिस्ट में चिन्हित नाम के उम्मीदवार का नाम मौके पर हटाकर किसी अन्य उम्मीदवार को नामांकन करवा दिया गया। हम बात भाजपा के प्रत्याशी की कर रहे हैं जहां अंबाला छावनी नगर परिषद चुनाव वार्ड नंबर 10 के उम्मीदवार प्रवेश सोबती जिनका की नाम पहले ही दिन से लिस्ट में था लिस्ट में बदलाव होने के बाद भी वार्ड नंबर 10 से दूसरी लिस्ट में भी उन्हीं का नाम वार्ड नंबर 10 के उम्मीदवार के तौर पर था, लेकिन नामांकन के दौरान मौके पर जब सभी वार्ड के उम्मीदवार अपनी बारी-बारी से नामांकन के लिए पहुंच रहे थे और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज उनको नामांकन करवा रहे थे उसी समय वार्ड नंबर 10 के उम्मीदवार का जब नाम घोषित हुआ तो वह नाम प्रवेश सोबती बदलकर रमन छतपाल को वार्ड नंबर 10 से उम्मीदवार बना दिया गया। जब प्रवेश सोबती अपनी फाइल लेकर आगे बढ़े तो उनको वापस उल्टे पैर रूम से बाहर जाने को कह दिया गया, अचानक हुए इस काम को लेकर प्रवेश सोबती भी सकते में रह गए, उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उनके साथ ऐसा क्यों हुआ, काफी विचार विमर्श करने के बाद और अपने साथियों की राय लेने के बाद वह आजाद प्रतयाशी के तौर पर उतरकर अपना नामांकन भर दिया। दिनप्रतिदिन से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग तीन दशक से वह भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं, कई बड़ी पोस्टों पर रह चुके हैं। उन्होंने कहा की नामांकन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को जिसमें वह भी शामिल हैं सभी को छावनी के अग्रवाल धर्मशाला में एकत्रित होने के लिए कहा गया था बल्कि स्टेज पर भी सभी उम्मीदवारों के साथ उनका बुलाकर बिठाया गया था नाम भी लिस्ट में शामिल था लेकिन मौके पर उनके साथ जो हुआ वह उसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे इसी नाराजगी वा गुस्से के चलते उन्होंने अपना आजाद प्रतयाशी के तौर पर नामांकन भरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button