ChandigarhDharamHaryanaHimachalNational NewsPunjabRayta SpecialUttar-Pradesh

महाशिवरात्रि : मंदिरों में घंटा-घड़ियाल, मदिरालयों में सन्नाटा..!

शिवभक्तों ने भांग के पकौड़ों और ठंडाई का जमकर लिया आंनद..!

चंडीगढ़।

महाशिवरात्रि पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह भगवान शिव की बारात निकाली गई, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिरों में भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, फूल, भांग, धतूरा, बेर आदि से जहां शिवलिंग का अभिषेक किया, विभिन्न इलाकों से गुजरी शिव बारात का लोगों ने बड़े जोर शोर से स्वागत किया। मंदिरों में बज रहे घंटा-घड़ियालों से भक्तों का उत्साह और बढ़ता जा रहा था। शिव बारात के तांडव नृत्य और सुंदर-सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोहा। लोगों का कहना है कि देश का हर त्योहार हमें इकट्ठा होने, खुशियां बांटने और समाज के हित में कुछ करने का मौका देता है। हमें चाहिए कि महाशिवरात्रि के दिन भी हम समाज के हित के लिए अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ अवश्य करें।

उधर, दूसरी ओर महाशिवरात्रि पर जहां मंदिरों में घंटा-घड़ियाल बजने से पूरा आभामंडल भक्तिमय हो रहा था तो वहीं, मदिरालयों में महाशिवरात्रि पर सन्नाटा पसरा राह, अधिकतर शिव भक्तों ने आज मांस और मदिरा से दूरी बनाए रखी, इसके अलावा जगह-जगह लगे भंड़ारों पर लोगों ने खीर, सब्जी-पूड़ी, कढ़ी-चावल के हरे भांग के पकौड़ों और ठंड़ी-ठंड़ी ठंड़ाई का भी जमकर आनंद उठाया। शराब बेचने वाले कारिंदों के अनुसार रोजाना की अपेक्षा आज करीब शराब की बिक्री में 30 से 35 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, रोजाना की अपेक्षा बियर बार और अहातों में भी शराब के चाहनहारों की कमी दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button