National NewsRayta SpecialState NewsUttar-Pradesh

फतेहपुर: ब्लैक स्कॉर्पियो, दबंगई और नशे के गोरखधंधे की कहानी

फतेहपुर: ब्लैक स्कॉर्पियो, दबंगई और नशे के गोरखधंधे की कहानी

फतेहपुर: जिले के बिंदकी क्षेत्र में एक ब्लैक स्कॉर्पियो और उसके मालिक की कहानी हर किसी की जुबान पर है। इलाके में यह गाड़ी न सिर्फ विधायकों जैसी हूटर और सायरन बजाकर सड़कों पर दौड़ती है, बल्कि इसके मालिक की दबंगई और नशे के काले कारोबार से भी लोग खौफजदा हैं।

ब्लैक स्कॉर्पियो: दबंगई और रुतबे की पहचान

इस ब्लैक स्कॉर्पियो के मालिक को लग्जरी गाड़ियों का खासा शौक है। उसके पास इस गाड़ी के अलावा कई महंगी और लग्जरी कारें भी हैं। लेकिन असली चिंता की बात यह है कि दबंग स्टाइल में घूमने वाला यह व्यक्ति खुलेआम गांजे की बिक्री करवा रहा है।

बिंदकी और आसपास के इलाकों में नशे का जाल

बिंदकी के ललौली चौराहे सहित जिले के कई अन्य हिस्सों में गांजे की खुलेआम बिक्री का बड़ा जाल फैला हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह धंधा इतनी बेखौफी से चल रहा है कि गांजा विक्रेताओं को न तो पुलिस पिकेट की मौजूदगी का डर है और न ही चंद कदमों की दूरी पर स्थित कोतवाली की परवाह

मुख्य बाजार में ही चल रहा अवैध धंधा

बिंदकी चौराहे के मुख्य बाजार में स्थित भांग की दुकान की आड़ में खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है। इस बाजार में सिर्फ दो दुकानों को छोड़कर बाकी सभी जगह नशे का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है

कानून व्यवस्था पर उठते सवाल

सबसे गंभीर सवाल यह है कि आखिर इस अवैध कारोबार को कौन संरक्षण दे रहा है? क्षेत्रीय पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों की अनदेखी की वजह से इलाके के युवा तेजी से नशे के आदी हो रहे हैं, जिससे अपराध दर भी बढ़ रही है।

सेटिंग-सिस्टम से बन रहा मालामाल

ब्लैक स्कॉर्पियो का मालिक सिर्फ लग्जरी गाड़ियों का शौक नहीं रखता, बल्कि सेटिंग-सिस्टम के जरिए लगातार अपनी काली कमाई बढ़ा रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इस गोरखधंधे पर लगाम लगाएगा, या फिर नशे की यह जड़ें और गहरी होती जाएंगी?

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पुलिस और प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई करता है या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button