National News

Covid-19 Update: भारत में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 312 एक्टिव केस, सरकारें अलर्ट पर

Covid-19 Update: भारत में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन, थाईलैंड, सिंगापुर और पाकिस्तान के बाद अब भारत में भी संक्रमण के केसों में उछाल देखा गया है। शुक्रवार (23 मई) को गुजरात के अहमदाबाद में 20 नए पॉजिटिव केस सामने आए। बेंगलुरु में 9 माह का बच्चा भी संक्रमित पाया गया। उत्तर प्रदेश में 4 और हरियाणा में 5 नए केस मिले हैं। कुल मिलाकर देश में 312 एक्टिव केस हो चुके हैं और अब तक 2 मौतें दर्ज की गई हैं।

केरल (95 केस), तमिलनाडु (66), महाराष्ट्र (56), गुजरात (40), दिल्ली (23), कर्नाटक (16) और पुडुचेरी (10) में भी नए मरीज सामने आए हैं। दिल्ली सरकार ने एडवाइजरी जारी कर अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

इस बार ओमिक्रोन के नए वैरिएंट JN.1 और इसके सब-वैरिएंट LF7 और NB1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है। डॉक्टरों ने लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और मास्क, हाथ धोने जैसी सावधानियां अपनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button