HaryanaRayta Special

हरियाणा सरकार ने अधिसूचित की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, कर्मचारियों के लिए लाई पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था

चंडीगढ़, 24 मई: हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक आदर्श मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी जारी की है। इस नई नीति का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के तबादले को निष्पक्ष, पारदर्शी और तर्कसंगत बनाना है, जिससे प्रशासनिक दक्षता बढ़े और कर्मचारियों की कार्य संतुष्टि में सुधार हो।

यह नीति उन काडरों पर लागू होगी जहां स्वीकृत पद 50 या उससे अधिक हैं। स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और HRMS से एकीकृत ट्रांसफर मॉड्यूल के माध्यम से संचालित होगी। नीति में 80 अंकों का मेरिट सिस्टम रखा गया है, जिसमें आयु, विशेष परिस्थितियों, महिलाओं और दिव्यांगों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

कर्मचारियों को अपने डेटा की जांच और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए समय मिलेगा, जिससे प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी होगी। विभाग प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार पदों का पुनःवितरण करेगा, और कर्मचारियों को अपनी पसंदीदा यूनिट चुनने का मौका मिलेगा।

तबादले आदेश सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद 10 दिनों के अंदर लागू होंगे। असंतुष्ट कर्मचारी नई तैनाती के बाद 15 दिनों में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

यह नीति हरियाणा के सरकारी विभागों में प्रशासनिक सुधार और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button