Haryana

हरियाणा में अवैध गर्भपात पर सख्त कार्रवाई: 120 से अधिक एफआईआर, डॉक्टरों के लाइसेंस होंगे रद्द

चंडीगढ़, 12 अगस्त 2025: हरियाणा सरकार ने राज्य में घटते लिंगानुपात को सुधारने और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को मजबूती देने के लिए अवैध गर्भपात पर नकेल कस दी है। राज्य में इस वर्ष अब तक 120 से अधिक अवैध गर्भपात के मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से 39 मामलों में अदालत में चालान पेश किया जा चुका है, जबकि 47 की जांच जारी है।

हरियाणा में अगले महीने 2,256 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का होगा उद्घाटनस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश पर गठित राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक में यह जानकारी साझा की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने की, जिन्होंने अधिकारियों को दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

डॉक्टरों के लाइसेंस होंगे रद्द

राजपाल ने कहा कि जिन डॉक्टरों को अवैध गर्भपात या एमटीपी किट की गैरकानूनी बिक्री में दोषी पाया जाएगा, उनके मेडिकल लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पुलिस के साथ समन्वय बनाकर मामलों की कानूनी प्रक्रिया को तेज करें और दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में कार्य करें।

रिवर्स ट्रैकिंग होगी लागू

राज्य सरकार अब 12 सप्ताह से अधिक के गर्भपात मामलों में रिवर्स ट्रैकिंग लागू कर रही है, खासतौर पर उन मामलों में जहां महिला के पहले से एक या अधिक बेटियां हैं। इसका उद्देश्य लिंग आधारित भ्रूण हत्या पर रोक लगाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button