लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर बनाएगी सशक्त : आरती राव

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय हरियाणा की बेटियों और बहनों के जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता का एक नया अध्याय लिखेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना ‘सशक्त महिला-समृद्ध समाज-विकसित हरियाणा’ के विजन को और मजबूत बनाती है। इस पहल से महिलाएं न केवल परिवार की आय में योगदान देंगी, बल्कि आत्मविश्वास के साथ समाज में भी अपनी भूमिका निभाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार और समाज की नींव तभी मजबूत होती है जब महिलाएं सशक्त होती हैं। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना इसी विजन का परिणाम है और महिला कल्याण के प्रति हरियाणा सरकार की गंभीरता को दर्शाती है।
Also Read : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव बनी मां!3 महीने का हुआ बेटा, रखा नाम ‘जयवीर सिंह’



