HaryanaNational NewsRayta Special

‘मिनिस्टर’ शब्द हटाने पर बोले विज- यह बेमतलब की चर्चा है – मैं चाहता हूं कि मेरे कंटेंट से ही मेरे फोलोवर्स बनें

चंडीगढ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने एक्स हैंडल (पूर्व में टवीटर) से मिनिस्टर शब्द हटाने के बारे में चल रही चर्चा के बारे में कहा कि ‘‘यह बेमतलब की चर्चा है और मैं चाहता हूं कि मेरे कंटेंट से ही मेरे फोलोवर्स बनें। इसलिए मैं कोई भी टैग लगाए बगैर ही अपना एकाउंट चलाना चाहता हूं’’। चंडीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘मैं टवीटर व फेसबुक पर काफी समय से हूं और जब मैं कुछ भी नहीं था और तब भी मेरे फोलोवर्स थे। यदि कोई अनिल विज का फोलोवर्स बनना चाहें तो अनिल विज के नाम से बनें’’। अन्य सोशल मीडिया से मिनिस्टर शब्द हाटने के बारे में विज ने कहा कि ‘‘हां, मैंने कुछ सोशल मीडिया से हटा दिया है और अन्य से भी हटाउंगा’’।
राहुल गांधी की बयानबाजी में नकारात्मकता हावी

विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट चोरी संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी विश्व के पहले ऐसे नेता हैं जो अपने ही देश में कभी एटम बम और कभी हाइड्रोजन बम की बातें करते हैं। “यह उनकी बढ़ती हुई नकारात्मक सोच का परिणाम है। लोकतंत्र में सरकार की कमियां बताने और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का सबको अधिकार है, लेकिन एटम बम और हाइड्रोजन बम जैसे शब्दों का प्रयोग देशवासियों में भय और भ्रम फैलाने के समान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button