Haryana

बाजरा खरीद में गड़बड़ी: हरियाणा मंडी अधिकारी सस्पेंड

हरियाणा सरकार ने राज्य में बाजरा खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कदम उठाया है। नई अनाज मंडी, कनीना और अनाज मंडी, कोसली में ई-खरीद पोर्टल और मार्केट कमेटी के एच-रजिस्टर की ऑक्शन में अंतर पाए जाने तथा गेट पास जारी करने में अनियमितताएं मिलने पर दोनों मंडियों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, नई अनाज मंडी कनीना के सचिव-सह-ईओ मनोज पराशर और कोसली मंडी के सचिव-सह-ईओ नरेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है।

करनाल मंडी में फर्जी गेट पास मामले में तीन अधिकारी सस्पेंड

मार्केट कमेटी करनाल में अलग-अलग आईपी से फर्जी गेट पास जारी करने के मामले में मंडी सुपरवाइजर हरदीप व अश्वनी और ऑक्शन रिकॉर्डर सतबीर को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया।

सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसानों के हितों से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंडियों में पारदर्शी और निष्पक्ष खरीद सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश

प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार लगातार मंडियों की निगरानी कर रही है और संबंधित अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया में किसी भी कोताही या गड़बड़ी न करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इस कदम से हरियाणा सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा और पारदर्शी बाजरा खरीद प्रणाली सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button