Haryana

हरियाणा पुलिस का नया संकल्प: प्रोएक्टिव और फाइटिंग फिट एंड वर्किंग ऑर्डर

हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने पुलिस मुख्यालय में सभी CPs, SPs और SHOs की बैठक ली। इस बैठक में प्रदेश भर के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। डीजीपी ने पुलिसिंग में बड़े बदलाव का ऐलान किया और कहा कि हरियाणा पुलिस अब प्रोएक्टिव, समाधान-उन्मुख और जनता के हित में काम करने वाली बन जाएगी।

थानों की हालत सुधारने के आदेश

डीजीपी ने हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन (HPHC) को निर्देश दिए कि सभी थानों और चौकियों की स्थिति दो सप्ताह के भीतर सुधारी जाए।

  • रसोई, शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें

  • थाने साफ, सुरक्षित और व्यवस्थित दिखें

  • इंजीनियर हर थाना जाकर रिपोर्ट दें

जनता की सुरक्षा के लिए नई नीति

डीजीपी ओ.पी. सिंह ने कहा कि पुलिस को “फाइटिंग फिट और वर्किंग ऑर्डर” में रखना उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने जोर दिया कि:

  • ड्यूटी के दौरान गलती स्वाभाविक है, लेकिन अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी

  • हरियाणा पुलिस 365 दिन, 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहेगी

  • अपराधियों को कानून के अनुसार सलाखों के पीछे भेजा जाएगा

शहीद परिवारों की सहायता में तेजी

डीजीपी ने निर्देश दिए कि शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को तत्काल सहायता दी जाए।

  • हर 15 दिन में स्थिति की रिपोर्ट

  • किसी भी काम में देरी न हो

जनता से संवाद और पुलिसकर्मियों से जुड़ाव

  • अधिकारी नियमित फील्ड विज़िट करें और पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाएं

  • जनता के साथ अच्छा व्यवहार, “Please, Sorry, Thank You” शब्दों का इस्तेमाल आवश्यक

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button