Haryana

CM सैनी की पुलिस को चेतावनी: अपराध नहीं रुका तो अफसरों का होगा डिमोशन, कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख

फरीदाबाद । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन थानों के क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होगा, वहां के संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और जरूरत पड़ी तो डिमोशन जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री यह बयान शुक्रवार को फरीदाबाद में बजट पूर्व परामर्श बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दे रहे थे।

अपराध बढ़ा तो SP और थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा पुलिस एक सशक्त और सक्षम बल है, लेकिन यदि किसी क्षेत्र में अपराध या नशे का अवैध कारोबार बढ़ता है, तो इसके लिए संबंधित एसपी और थाना प्रभारी को आत्ममंथन करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी समय-समय पर बैठक कर स्थिति की समीक्षा, समस्याओं की जड़ तक पहुंच और उनके ठोस समाधान सुनिश्चित करें।

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि जब आम नागरिक, खासकर महिलाएं, अपराध या अवैध गतिविधियों की शिकायत करती हैं, तो पुलिस और प्रशासन का दायित्व है कि तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने दोहराया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button