अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के Salman Khan, वायरल हुआ वीडियो
हिंदुजा अस्पताल पहुंचे सलमान खान, पैपराजी की हरकत पर जताई नाराजगी
Asheesh srivastava
Salman Khan बीती देर रात मुंबई के P. D. Hinduja Hospital पहुंचे, जहां उनके साथ हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ पैपराजी ने ट्रैफिक सिग्नल पर सलमान खान की गाड़ी को देखा और फिर उनका पीछा करते हुए अस्पताल तक पहुंच गए।
अस्पताल के बाहर मची हलचल, सलमान को आया गुस्सा
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सलमान खान अपनी कार से उतरकर अस्पताल के अंदर जाने लगे, पैपराजी जोर-जोर से “भाईजान-भाईजान” कहकर उन्हें पुकारने लगे। अस्पताल के बाहर इस तरह की चिल्लाहट और भीड़भाड़ सलमान खान को पसंद नहीं आई और उन्होंने वहीं फोटोग्राफर्स को फटकार लगा दी।
सलमान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल जैसी जगह पर इस तरह शोर मचाना ठीक नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि अगर किसी का अपना परिवार का सदस्य अस्पताल में भर्ती होता, तब भी क्या वे इसी तरह हंगामा करते?


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग सलमान खान के रिएक्शन को सही बता रहे हैं और अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर शांति बनाए रखने की बात कह रहे हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट में भी जताई नाराजगी
घटना के बाद Salman Khan ने इंस्टाग्राम पर लगातार कई पोस्ट साझा किए। हालांकि उन्होंने सीधे किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके पोस्ट को इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। फैंस भी इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



