Uttar-Pradeshराजनीति

सरकार के 12 वर्ष : उत्तर प्रदेश में आस्था का ज्वार, मंदिरों में पूजा-अर्चना

केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लखनऊ हनुमान सेतु मंदिर में किया पूजन

आशीष श्रीवास्तव

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में आस्था, राष्ट्रकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प को समर्पित विशेष पूजन-अर्चन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने राजधानी लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजन किया । जबकि पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना के साथ प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की ।

समृद्धि के लिए प्रार्थना

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राजधानी लखनऊ स्थित हनुमान सेतु मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं शिवार्चन कर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोककल्याण एवं राष्ट्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने विकसित भारत के संकल्प की सफलता, देश की निरंतर उन्नति तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा,युवा भाजपा नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आत्मनिर्भर भारत निर्माण
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत निर्माण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है तथा प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अंत्योदय के मंत्र को व्यवहार में उतारते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का प्रकाश पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे कार्यक्रमों से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button