Haryana

राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती 29 मई को सालवान में मनाई जाएगी, मंत्री श्याम सिंह राणा ने की 11 लाख रुपए की घोषणा

चंडीगढ़, 24 मई – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश में वीरता और इतिहास के गौरव को जीवंत रखने के लिए एक बड़ा आयोजन करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं, जिनके जीवन से साहस और संघर्ष की सीख ली जा सकती है।

मंत्री राणा ने यह जानकारी अम्बाला के राजपूत छात्रावास में आयोजित जिला स्तरीय पृथ्वीराज चौहान जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती 29 मई को गांव सालवान में मनाई जाएगी। इस भव्य कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर मंत्री श्याम सिंह राणा ने महाराणा प्रताप भवन के निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की, जिससे वीरता और इतिहास की इस धरोहर को संरक्षित किया जा सके। कार्यक्रम में विधायक योगेन्द्र राणा और पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे।

मंत्री ने आम जनता, विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लें और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाकर समाज में एक नई ऊर्जा का संचार करें।

यह आयोजन न केवल हरियाणा के गौरवशाली इतिहास को याद करने का अवसर होगा, बल्कि युवाओं को अपने सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button