Haryana

रेणु भाटिया के इस्तीफे के बाद ऊषा प्रियदर्शनी बनीं हरियाणा महिला आयोग की नई अध्यक्ष

हरियाणा सरकार ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेणु भाटिया के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीट पर नियुक्ति कर दी है। सरकार ने राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की नियुक्ति के साथ पांच अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार ऊषा प्रियदर्शनी को हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं मीना परमार को महिला आयोग में उपाध्यक्ष लगाया गया। इसके साथ ही महिला आयोग में पांच सदस्य भी नियुक्त हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने हरियाणा राज्य महिला आयोग में 5 नई सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेशों में नारनौल की पूर्व चेयरमैन भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, डॉ. अनुकम्पा गर्ग, सुनीता चौहान का नाम शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button