Haryana

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में देखने को मिल रहा लोक कला का अद्भुत संगम

चण्डीगढ़, 19 फरवरी – 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में बुंदेली आंचल का प्रसिद्ध लोक नृत्य ‘‘ब्रेडी’’ यहां आने वाले पर्यटकों के दिलों पर छा गया है। परंपरा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम प्रस्तुत करता यह नृत्य, दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल साबित हो रहा है।

 ब्रेडी नृत्य बुंदेलखंड की समृद्ध लोकनृत्य परंपरा का अभिन्न अंग है। इसे विशेष रूप से धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में प्रस्तुत किया जाता है। इसमें नर्तक कृष्ण रूप धारण कर अपने ग्वाल-बालों के साथ नृत्य करते हैं, जिससे दर्शकों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल की झलक देखने को मिलती है। सूरजकुंड मेले में यह नृत्य देखकर लोगों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस प्रस्तुति के माध्यम से बुंदेली संस्कृति को एक अंतरराष्ट्रीय मंच मिला। सूरजकुंड मेले में ऐसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भारत की विविधता और कला की अनूठी छटा देखने को मिलती है। बुंदेलखंड के ब्रेडी नृत्य की प्रस्तुति न केवल मनोरंजन का माध्यम बनी, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा को भी जीवंत करती है। इस बार थीम स्टेट के रूप में मध्यप्रदेश और ओडिशा राज्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button