HaryanaNational Newsराजनीति

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने नंदगढ़ में मनाया जन्मदिन

जींद, 19 जुलाई 2025 | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने जन्मदिन को एक यादगार अवसर में तब्दील कर दिया, जब उन्होंने हरियाणा के जींद जिले स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में जन्मदिन का जश्न स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने मंच पर केक काटा और हरियाणवी परंपराओं के साथ जनसमर्थन का आभार जताया।

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रेखा गुप्ता को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। वहीं डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, मंत्री कृष्ण बेदी और विधायक रामकुमार गौतम ने उन्हें पारंपरिक कोथली भेंट की। यह आयोजन केवल एक जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि एक राजनीतिक और सांस्कृतिक संदेश का मंच भी बन गया।

जुलाना में अग्रसेन भवन का उद्घाटन, गोशाला के लिए 31 लाख की घोषणा

इससे पहले दोनों मुख्यमंत्रियों ने जुलाना में अग्रसेन भवन का उद्घाटन किया। मौके पर बोलते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा,

“रेखा गुप्ता का पूरा जीवन राष्ट्र के नाम रहा है। उन्होंने संगठन के साथ जुड़कर निस्वार्थ भाव से देश सेवा की है। मुझे गर्व है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक साधारण परिवार से हैं, जिन्होंने मेहनत और निष्ठा से यह मुकाम हासिल किया है।”

सीएम सैनी ने जींद के नए अग्रवाल भवन और नंदी कामधेनु गोशाला के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा कर लोगों को और भी खुश कर दिया।

“भाई-बहन की जोड़ी धुआं उठा देगी”: रेखा गुप्ता का तीखा बयान

रेखा गुप्ता जब मंच पर संबोधन देने पहुंचीं तो सबसे पहले उन्होंने आगे खड़ी सुरक्षा को हटने को कहा ताकि लोग साफ़-साफ़ मंच देख सकें। उनकी सहजता और जुड़ाव ने लोगों का दिल जीत लिया।
अपने भाषण में उन्होंने सीएम सैनी की सराहना करते हुए कहा:

“नायब सैनी जी जैसे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से आज इस स्थान तक पहुंचे हैं। वरना इंदिरा गांधी भी प्रधानमंत्री रहीं, लेकिन उन्होंने दूसरे परिवारों को कभी आगे नहीं बढ़ने दिया।”

रेखा गुप्ता ने आगे कहा:

“मैं दिल्लीवासियों से वादा करती हूं कि ये भाई-बहन की जोड़ी (रेखा गुप्ता और नायब सैनी) धुआं उठा देगी। दिल्ली वाले कहते हैं कि धुआं पॉल्यूशन का कारण होता है, लेकिन मैं कहती हूं कि ये धुआं विकास का होगा, न कि प्रदूषण का।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button