HaryanaRayta Special

हरियाणा में 844 शिक्षकों को मिला प्रमोशन, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की बड़ी घोषणा

हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए 844 शिक्षकों को पदोन्नत किया है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि इनमें 4 प्रिंसिपल भी शामिल हैं। इसके अलावा जल्द ही बीईओ और डीईओ की भी प्रमोशन की जाएगी। शिक्षकों की ट्रांसफर ड्राइव भी शीघ्र शुरू होगी ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके।

प्रमोशन में केमिस्ट्री के 35, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 18 शिक्षकों को पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) बनाया गया है। संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी, कॉमर्स, इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान सहित कई विषयों के टीजीटी को प्रमोशन देकर पीजीटी बनाया गया है।

मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार नया पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जिससे छात्र कौशल आधारित शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

हर 10 किलोमीटर पर मॉडल संस्कृति स्कूल खोलकर शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही 197 मॉडल संस्कृति विद्यालयों और 250 पीएम श्री विद्यालयों में ई-पुस्तकालय की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button