Haryana

हरियाणा सरकार जल्द पूरी करेगी आढ़तियों की जायज़ मांगें: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

चंडीगढ़, 24 जुलाई: हरियाणा सरकार ने राज्य के आढ़तियों को बड़ी राहत देने के संकेत दिए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार आढ़तियों की जायज़ मांगों को शीघ्र पूरा करेगी। उन्होंने आढ़तियों को किसानों के “मित्र और सहयोगी” बताते हुए उनकी भूमिका को अहम बताया।

मंत्री राणा चंडीगढ़ में आयोजित आढ़ती एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, खाद्य एवं आपूर्ति निदेशक अंशज सिंह, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के प्रशासक मुकेश आहूजा और वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के एमडी डॉ. शालीन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में आढ़तियों की बकाया गेहूं आढ़त भुगतान, पुरानी दुकानों का नो-ड्यूज, लाइसेंस नवीनीकरण, मंडी की सफाई व्यवस्था, तथा मिलर और फ्लोर मिल एसोसिएशन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी दृष्टिकोण से काम कर रही है और व्यापारियों की हर जायज़ मांग को सहानुभूतिपूर्वक हल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button