Haryana

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम: ₹50 करोड़ की दवाएं और उपकरण खरीद को मिली मंजूरी

पंचकूला, 29 मई 2025 – हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य सेवा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय क्रय समिति की बैठक का आयोजन पंचकूला में हुआ, जहां राज्य के लिए ₹50 करोड़ की दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई।

यह फैसला राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

डेंगू मरीजों के लिए एफेरेसिस मशीनें खरीदने को हरी झंडी

बैठक में ₹10.78 करोड़ की लागत से 19 एफेरेसिस मशीनों की खरीद को मंजूरी दी गई है। ये मशीनें डेंगू पीड़ितों के लिए प्लेटलेट पृथक्करण में उपयोगी होती हैं और इनके आने से राज्य में डेंगू प्रबंधन में अभूतपूर्व सुधार की उम्मीद है।

थैलेसीमिया मरीजों के लिए ल्यूको रिडक्शन फिल्टर की खरीद

थैलेसीमिया जैसे गंभीर रक्त विकार के मरीजों की मदद के लिए समिति ने ₹1.9 करोड़ की लागत से ल्यूको रिडक्शन फिल्टर की निविदा को मंजूरी दी। ये फिल्टर थैलेसीमिया के इलाज के लिए आवश्यक हैं और उनकी उपलब्धता से रोगियों के इलाज में निरंतरता बनी रहेगी।

कैंसर मरीजों के लिए भी राहत, ₹16 करोड़ की दवाएं मंजूर

राज्य में कैंसर पीड़ितों के लिए ₹16 करोड़ की लागत से कैंसर रोधी दवाओं और इंजेक्शनों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है। यह कदम ऐसे मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण है जो आर्थिक कारणों से महंगा इलाज नहीं ले पा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button