Uttar-Pradesh

कौशांबी में हाईवे पर जीरा व्यापारी से लूट की कोशिश, सड़क पर बिखरे नोट लूटने में जुटे लोग – वीडियो वायरल

कौशांबी (उत्तर प्रदेश), 16 मई 2025 – यूपी के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक हाईवे ढाबे पर जीरा व्यापारी से लाखों की लूट की कोशिश हुई। वारदात के दौरान बदमाशों के हाथ से बैग गिरा, जिससे सड़क पर 500-500 के नोट बिखर गए। वहां मौजूद लोग बदमाशों को पकड़ने के बजाय नोट लूटने में लग गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गुजरात के पाटन जिले के व्यापारी भावेश पुत्र रामन भाई, जो थोक जीरा का व्यापार करते हैं, वाराणसी से दिल्ली जा रहे थे। उनकी बस रात करीब 9:45 बजे जायसवाल ढाबे पर रुकी थी। तभी दो बदमाश बस में घुसे और रुपयों से भरे बैग छीनकर भागने लगे।

भावेश के अनुसार, बैग में कुल 20 लाख रुपये कैश था। एक बैग गिरने से कुछ रकम बच गई, जबकि करीब 5 लाख रुपये की चोरी हुई। पुलिस ने 4 से 5 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

कोखराज थाना पुलिस अब CCTV फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर बदमाशों और भीड़ में लूटने वालों की पहचान कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button