HaryanaNational News

नवरात्रों पर देशवासियों को पीएम मोदी का तोहफा: जीएसटी में बड़े सुधार, आम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत – आरती राव

नारनौल, 23 सितम्बर 2025: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवरात्रों के शुभ अवसर पर किए गए जीएसटी सुधार आम जनता के लिए एक बड़ा तोहफा हैं। ये सुधार न केवल आम आदमी की जेब को राहत देंगे, बल्कि देश को “आत्मनिर्भर भारत अभियान” की ओर और मजबूती से अग्रसर करेंगे।

आरती राव नारनौल में “नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स” और “जीएसटी बचत उत्सव” के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि ये सुधार 22 सितंबर से लागू हो चुके हैं और इनका असर हर वर्ग पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।

जीएसटी सुधारों की मुख्य बातें:

  • जीएसटी की चार दरों (5%, 12%, 18%, 28%) को घटाकर अब केवल दो प्रमुख दरें रह गई हैं – 5% और 18%

  • 99% रोजमर्रा की वस्तुएं अब 5% या उससे कम जीएसटी दर के दायरे में।

  • मध्यम वर्ग को राहत देते हुए 12 लाख रुपए तक की आय टैक्स फ्री

  • कर प्रणाली को किया गया और अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने एक राष्ट्र, एक टैक्स के विजन को अब और सरल बनाते हुए देशवासियों को नवरात्रों का उपहार दिया है। ये सुधार आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करेंगे।

आरती राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सुनिश्चित करेगी कि इन सुधारों का लाभ हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इससे छोटे व्यापारियों, किसानों, उद्यमियों और उपभोक्ताओं – सभी को फायदा होगा।

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का मंत्र

स्वास्थ्य मंत्री ने आम नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए कहा हम तभी आत्मनिर्भर बनेंगे जब हम ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ के मंत्र को अपनाएंगे। देश की आर्थिक शक्ति तभी बढ़ेगी जब हम अपने उत्पादों पर गर्व करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button