National NewsUttar-Pradesh

लखनऊ में स्लीपर बस में आग, 5 यात्रियों की जलकर मौत

लखनऊ: राजधानी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में मोहनलालगंज स्थित किसान पथ पर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से बस के अंदर सो रहे पांच यात्री जिंदा जलकर मौत के शिकार हो गए। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब बस का ड्राइवर और कंडक्टर दरवाजा खोलकर भाग गए, जबकि यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्री खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन ऊपरी मंजिल पर सो रहे पांच लोग समय पर बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जलकर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। मृतकों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं, सभी बिहार के निवासी थे। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद इलाके में ट्रैफिक प्रभावित हुआ, और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button