ChandigarhHaryana

भाजपा मीडिया व सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला, कांग्रेस के झूठ को एक्सपोज करने नए तेवरों में उतरेगी टीम

चंडीगढ़ ; भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को एक्सपोज करने के लिए अपनी मीडिया टीम को नए मंत्र दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने मीडिया टीम के प्रवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को और अधिक मजबूती के साथ कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का खुलासा करने के टिप्स दिए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया दोनों सत्रों के दौरान पूरे समय कार्यशाला में रहे।

कार्यशाला के दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी कार्यशाला में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के प्रवक्ता पार्टी की आवाज होते हैं जिसके माध्यम से सरकार की योजनाएं और पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचती है। उन्होंने मीडिया पदाधिकारियों को हर त्वरित जानकारी से अपडेट रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा के कार्यों से खुश है। हमारे एक-एक शब्द को जनता सुनती है, इसलिए सभी मीडिया पदाधिकारी तथ्यों के साथ और सकारात्मकता से अपनी बातें रखे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने झूठे वादे किए। हिमाचल में हालात ऐसे हैं कि कांग्रेस सरकार के पास कर्मचारियों के वेतन के लिए बजट नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनता को सीधा लाभ पहुंचाया है।

मजबूती से पक्ष रखने का मंत्र

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया पदाधिकारियों को मजबूती से अपना पक्ष रखने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हमें हर विषय की जानकारी होनी चाहिए और पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखना चाहिए। 11 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को याद रखें और तथ्यों के साथ अपनी बात कहें। त्रिवेदी ने कहा कि पीएम मोदी ने समाज की सोच को बदलने का काम किया है। पीएम मोदी ने स्वच्छता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो संदेश दिया उसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिल रहा है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारी सरकार सत्ता बदलने नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलने के लिए आई है। उन्होंने कहा कि 11 सालों में लोगों की सोच को बदलने में हमारी सरकार सफल रही है।

पहले भी धराशाही हुआ कांग्रेस का झूठ

इससे पहले सत्र में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मीडिया व सोशल मीडिया टीम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की मीडिया टीम अब तक विपक्ष के झूठ को धराशाही करती आई है और भविष्य में भी एसआईआर और जीरामजी जैसे मुद्दो पर भी विपक्ष को बेनकाब करेगी। भाजपा की यह कार्यशाला दो सत्रों में चली। पहले सत्र में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने सभी प्रवक्ता, मीडिया के पदाधिकारी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को कंटैक्ट और टाइमिंग के विषय में बताया। अरविंद सैनी ने वर्तमान में मीडिया विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री के सामने रखा। सोशल मीडिया टीम के संयोजक अरूण यादव ने सोशल मीडिया के विषय में प्रेजेंटेशन देकर समझाया, जबकि मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली ने राजनीतिक नेरेटिव पर अपनी बात रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button