Uttar-Pradesh

सुप्रीम कोर्ट में फिर खुलेगा 39 साल पुराना सिकरौरा नरसंहार मामला, बाहुबली बृजेश सिंह की बढ़ी मुश्किलें

सुप्रीम कोर्ट में फिर खुलेगा 39 साल पुराना सिकरौरा नरसंहार मामला, बाहुबली बृजेश सिंह की बढ़ी मुश्किलें

पूर्वांचल के बाहुबली और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के खिलाफ 39 साल पुराने सिकरौरा नरसंहार मामले में सुप्रीम कोर्ट फिर सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत ने मामले की मूल पत्रावली तलब की है और इलाहाबाद हाईकोर्ट व सत्र न्यायालय से रिकॉर्ड सुरक्षित करने का आदेश दिया है।

9 अप्रैल 1986 को चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव में तत्कालीन ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव और उनके चार मासूम बच्चों समेत सात लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बृजेश सिंह को 2018 में सत्र न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया था, लेकिन पीड़ित पक्ष ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई में तेजी लाने को कहा है। साथ ही, इस केस में 12 अन्य आरोपी भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस कदम से बृजेश सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button