National NewsUncategorizedराजनीति
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को उम्र कैद
दिल्ली सिख विरोधी दंगा मामला
दिल्ली| 1984 सिख विरोधी दंगा मामला | दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई।उन्हें 1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से संबंधित मामले में दोषी ठहराया गया था।
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दंगा, गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने और हत्या आदि से संबंधित धाराओं के तहत 12 फरवरी को दोषी ठहराया गया था।



