Haryana

गोरखपुर अणु विद्युत परियोजना का सीएम नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया दौरा

चंडीगढ़, 14 जून: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने आज फतेहाबाद जिले के गोरखपुर स्थित हरियाणा अणु विद्युत परियोजना का दौरा किया। यह परियोजना भविष्य में हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में अहम भूमिका निभाएगी।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि परमाणु ऊर्जा स्वच्छ, सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय मानकों और समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन 2070” और “विकसित भारत 2047” के विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र अन्य ऊर्जा स्रोतों की तुलना में लंबे समय तक सस्ती और प्रभावी होती है।

परियोजना की समीक्षा बैठक में एनपीसीआईएल के अधिकारियों ने सीएसआर गतिविधियों, जन-जागरूकता अभियानों और निर्माण प्रगति की जानकारी दी। मंत्री ने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न हो और स्थानीय जनता को परमाणु ऊर्जा की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाए।

इस मौके पर यह भी घोषणा की गई कि आने वाले मानसून सीजन में परियोजना परिसर में 20,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साइट का निरीक्षण कर अधिकारियों से अगली परियोजनाओं की योजना तैयार करने को भी कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button