ChandigarhRayta Specialराजनीति

अनिल विज ने राहुल गांधी के जिला स्तरीय संगठन निर्माण पर जताई आश्चर्य व्यक्त

चंडीगढ़, 3 जून 2025:  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के आगामी जिला स्तरीय संगठन बनाने के दौरे को लेकर आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह किसी भी राजनीतिक संगठन की बदतर स्थिति को दर्शाता है जब राष्ट्रीय नेता खुद जिले-दर-जिले जाकर संगठन बनाने को मजबूर हो।

अनिल विज ने कहा, “देश में लगभग 750 जिले हैं और अगर संगठन बनाने के लिए हर जिले में राहुल गांधी को जाना पड़ेगा, तो कांग्रेस पार्टी कैसे और कौन इसे संचालित करेगा?” उन्होंने कांग्रेस के इस कदम को संगठन की अंदरूनी कमजोरी बताया।

इसके अलावा, विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ‘आपरेशन सिंदूर’ के बयान पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पहले एक कामेडियन रहे हैं और अब राजनीति में भी कामेडी करना चाहते हैं।

यह बयान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में दिया। अनिल विज के तेवरों से साफ जाहिर है कि हरियाणा की भाजपा कांग्रेस की कार्यशैली और नेतृत्व पर लगातार तीखा रुख अपना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button