Rashifal

आज का राशिफल 9 नवंबर 2025: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal 9 November 2025 : आज रविवार के दिन मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए यह दिन सफलता, लाभ और नए अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ को संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का आपका राशिफल…

मेष राशि (Aries): निर्णय लेने में कठिनाई

आज आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिससे निर्णय लेने में परेशानी होगी। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है, पर दोपहर के बाद नई ऊर्जा महसूस करेंगे। साहित्य लेखन के लिए दिन शुभ है।
उपाय: किसी जरूरतमंद को वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: लाल  | शुभ अंक: 3


वृषभ राशि (Taurus): विवाद से बचें

आज आपका जिद्दी स्वभाव परेशानी बढ़ा सकता है। परिवार में बहस संभव है। कलाकारों और कारीगरों को आज अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
उपाय: मौन साधना से लाभ होगा।
शुभ रंग: नीला  | शुभ अंक: 5


मिथुन राशि (Gemini): लाभ और खुशी का दिन

आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। मित्रों के साथ समय बीतेगा और आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी से उपहार मिलने की संभावना है।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा  | शुभ अंक: 6


कर्क राशि (Cancer): मन में बेचैनी

आज बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धन खर्च बढ़ेगा। विवादों से बचें।
उपाय: “ॐ चंद्राय नमः” का जाप करें।
शुभ रंग: सफेद  | शुभ अंक: 2


सिंह राशि (Leo): व्यापार में वृद्धि

आज व्यापार और आय दोनों में वृद्धि के संकेत हैं। मित्रों और बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: गोल्डन  | शुभ अंक: 9


कन्या राशि (Virgo): करियर में प्रगति

नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ समय है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं। पिता का आशीर्वाद लाभदायक रहेगा।
उपाय: पीली वस्तुएं दान करें।
शुभ रंग: ऑरेंज  | शुभ अंक: 8


तुला राशि (Libra): नए अवसरों का दिन

धार्मिक यात्रा के योग हैं। व्यापार में विस्तार होगा। संतान की चिंता थोड़ी रहेगी, पर प्रेम जीवन में सकारात्मकता आएगी।
उपाय: किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं।
शुभ रंग: पिंक  | शुभ अंक: 4


वृश्चिक राशि (Scorpio): सावधानी जरूरी

नए काम से दूर रहें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। ध्यान और प्रार्थना से शांति मिलेगी।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग: बैंगनी  | शुभ अंक: 7


धनु राशि (Sagittarius): रिश्तों में मधुरता

आज का दिन मनोरंजन और आनंद से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। अधूरा कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी।
उपाय: पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें।
शुभ रंग: पीला  | शुभ अंक: 5


मकर राशि (Capricorn): सफलता और मान-सम्मान

विरोधियों पर विजय के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और परिवार में सुख रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
उपाय: अपने कार्यस्थल की सफाई रखें।
शुभ रंग: सिल्वर  | शुभ अंक: 3


कुंभ राशि (Aquarius): निर्णय सोच-समझकर लें

महत्वपूर्ण निर्णय टालें। कार्यस्थल पर मतभेद संभव हैं। पेट दर्द या अपच से परेशानी हो सकती है।
उपाय: हरे मूंग दान करें।
शुभ रंग: मेहरून  | शुभ अंक: 8


मीन राशि (Pisces): मानसिक तनाव

माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा। सावधानी से काम करें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय: चावल और दूध का दान करें।
शुभ रंग: नीला  | शुभ अंक: 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button