HaryanaNational Newsराजनीति

सीएम नायब सैनी का राहुल गांधी पर तीखा तंज, कहा- देश में आपदा आए तो छुट्टियां मनाने विदेश चले जाते हैं

पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा के विधायकों, मंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाढ़ और आपदा प्रभावितों को मुआवजा देने के ऐलान पर आभार जताया। सीएम नायब सैनी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार संकट के समय खुद पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत कार्यों को पूरा करते हैं। वे देश के हर नागरिक को परिवार का सदस्य मानते हैं और संकट में बिना देर किए मदद पहुंचाते हैं।”

राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- देश पर विपदा आए तो विदेश छुट्टियां मनाने चले जाते हैं

सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि “जब भी देश पर कोई प्राकृतिक आपदा आती है, राहुल गांधी विदेश में छुट्टियां मनाने चले जाते हैं। इतिहास इसका गवाह है कि वे देश के संकट के समय सक्रिय नहीं रहते।” उन्होंने विपक्षी दलों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये केवल अपनी राजनीतिक गद्दी बचाने में लगे रहते हैं।

अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना, पंजाब की लैंड पूलिंग योजना को बताया दिखावा

सीएम सैनी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा, “पंजाब में जब विपत्ति आती है तो केजरीवाल दिल्ली चले जाते हैं। पंजाब में जो लैंड पूलिंग योजना वे लेकर आए हैं, वह दिल्ली में लागू शराब नीति जैसी है — केवल दिखावा और अपने हित साधने के लिए।” उन्होंने इस योजना को जनता को गुमराह करने वाला करार दिया।

हरियाणा के लिए केंद्र सरकार की मदद को लेकर भी जताया आभार

सीएम नायब सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के केंद्र सरकार से पैकेज मिलने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “केंद्र सरकार हरियाणा की सहायता से कभी पीछे नहीं हटी। हरियाणा की ओर जब भी सहायता की मांग हुई, तुरंत मदद पहुंची। हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि भविष्य में ऐसी आपदा का सामना न करना पड़े।”

विकास की बात करते हुए विपक्ष पर किया कटाक्ष

सीएम ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राउंड जीरो पर आकर काम करते हैं और जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं विपक्ष केवल अपनी राजनीतिक गद्दी बचाने में लगा रहता है और जनता की सेवा करने से दूर रहता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button