HaryanaRayta Specialराजनीति

SYL मुद्दे पर भड़के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा: BJP पर वार, कहा- हरियाणा के हक में नहीं ले रही स्टैंड, अवमानना केस तुरंत करें दायर

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा सरकार के बीच हाल ही में हुई बैठक पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने केंद्र और हरियाणा दोनों जगह बीजेपी सरकार होने के बावजूद हरियाणा को उसके हिस्से का पानी नहीं मिलने को बीजेपी की बड़ी चूक बताया।

हुड्डा ने कहा, “मीटिंग-मीटिंग करके समय बर्बाद करने की बजाय बीजेपी सरकार को चाहिए कि वह पंजाब सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवहेलना करने पर अवमानना का केस दायर करे।” उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला लंबे समय से हरियाणा के पक्ष में है, लेकिन बीजेपी का हरियाणा विरोधी रवैया इसकी कार्यवाही में बाधक बन रहा है।


पानी की लड़ाई में बीजेपी का घोर फेलाब

पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने पंजाब में बनी SYL नहर को पाटने और कांग्रेस सरकार के दौरान बनायी गई दादूपुर-नलवी नहर को भी बंद कराने का काम किया है, जिससे प्रदेश के भूजल स्तर पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद, हरियाणा को उसका पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है।


किसानों का कर्ज बढ़ा, भाजपा के कामकाज पर सवाल

हुड्डा ने किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए बताया कि हरियाणा के हर किसान पर औसतन 1.82 लाख रुपए कर्ज है, जो राष्ट्रीय औसत 74 हजार रुपए से दोगुना से अधिक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में खाद, बीज, दवाई और ईंधन के दाम बढ़े हैं, लेकिन किसानों को उनके उत्पादों का उचित दाम नहीं मिल रहा। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी द्वारा स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू न करने को किसान विरोधी बताया।


PM फसल बीमा योजना पर गंभीर आरोप

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पीएम फसल बीमा योजना को भी किसानों के लिए घातक बताते हुए कहा कि इस योजना ने किसानों को कंगाल किया जबकि बीमा कंपनियां लाभान्वित हुईं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सवाल के जवाब में यह खुलासा हुआ कि हरियाणा में मुआवजा भुगतान में 90% की कमी आई है, जबकि फसलों को लगातार नुकसान हो रहा है।


जमीन के कलेक्टर रेट में भारी बढ़ोतरी, आम जनता की पहुंच दूर

हुड्डा ने कलेक्टर रेट में 10 से 250 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने इसे गरीब और मध्यम वर्ग विरोधी कदम बताया। भाजपा सरकार द्वारा हुड्डा के प्लॉट आवंटन के नीलामी फैसले के कारण सेक्टर के प्लॉट की कीमतें आसमान छू गईं, जिससे आम लोगों की पहुंच वहां से खत्म हो गई।


भर्ती घोटाले और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

पूर्व सीएम ने कहा कि इस सरकार के दौरान भर्ती घोटाले लगातार हो रहे हैं, जिसमें अन्य राज्यों के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि HPSC में पैसे पकड़े जाने की जांच रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं की गई। पेपर लीक, शराब, धान, सहकारिता और अमृत योजना समेत कई मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में बढ़ती फीस और कोर्स बंद करने पर भी चिंता जताई, बताया कि सरकारी स्कूलों के बाद अब विश्वविद्यालयों से भी छात्रों का विश्वास उठ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button