Haryana

युवा नशे से दूर रहकर अनुशासन के साथ राष्ट्रनिर्माण में बनता है भागीदार ,मुख्यमंत्री ने हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप का किया उदघाटन

नारायणगढ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल ही वह शक्ति है जो युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देती है। जब युवा मैदान में दौड़ता है, तो वह नशे से दूर रहते हुए, अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह नारायणगढ (अम्बाला) के बड़ागढ में हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप -2025 के उदघाटन अवसर पर खिलाड़ियों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस स्टेडियम में 16 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान और फोरलेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का शिलान्यास भी किया।  मुख्यमंत्री ने अक्तूबर में आयोजित एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली बॉक्सर हरनूर कौर को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठीक ही कहा है-मैदान में जो खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देता है, वही जीवन में भी सदैव सबसे आगे बढ़ता है। उन्होने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री जी की इस बात को अपने जीवन में लागू करके दिखाया है। हमारी धरती सदियों से वीरों, खिलाड़ियों और कर्मयोगियों की भूमि रही है। ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल या राष्ट्रीय चेम्पियनशिप, हर जगह हरियाणा के बेटे-बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। इसके लिए प्रदेश के खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।

नायब सिंह सैनी कहा कि बड़ागढ़ की इस पवित्र धरती पर आकर मुझे बड़े उत्साह और उमंग का अनुभव हो रहा है। इसमें प्रदेश के 4 हजार से अधिक ऊर्जावान युवाओं का दल शामिल है। जहां तक नजर डालो, वहां हर चेहरा उमंग से दमक रहा है और हर दिल में एक ही संकल्प धड़क रहा है कि जो मैदान में उतरेंगे तो जीतकर ही लौटेंगे।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस फोर लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण से एथलेटिक्स जैसे मूलभूत खेलों को भी नई दिशा मिलेगी। हर खेल की शुरुआत दौड़ से होती है, और जब दौड़ की शुरुआत आधुनिक ट्रैक से होगी, तो उसके परिणाम भी विश्वस्तरीय होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 3 राज्य स्तरीय खेल परिसर, 21 जिला स्तरीय खेल स्टेडियम, 25 उपमंडल स्टेडियम, 163 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर, 245 ग्रामीण स्टेडियम, 10 स्विमिंग पूल, 11 सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, 14 हॉकी एस्ट्रो-टर्फ और 2 फुटबॉल सिंथेटिक सतह और 9 बहुउद्देशीय हॉल उपलब्ध हैं। इसके अलावा, राई, सोनीपत में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।

राज्य स्तरीय खेल कार्यक्रम में खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विरक, महानिदेशक संजीव वर्मा, चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक व बडी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button