Haryana

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का पांचवा दिन, एचसीएस अधिकारी के नाम पर फिर हुआ सदन में हंगामा

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का वीरवार को 5वां दिन था। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। प्रश्नकाल के लिए सत्ता और विपक्ष के 20 विधायकों ने सवाल लगाए, जिसमें आयुष्मान कार्ड से लेकर जलभराव की समस्याओं को शामिल किया गया। प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल हुआ, जिसमें विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं को उठाया।

इसी के साथ एक बार फिर एचसीएस अधिकारी गायत्री हुड्डा का नाम गूंजा। रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने गायत्री हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की रिश्तेदार बताने का मुद्दा उठाया। बत्रा ने कहा कल हमारे मंत्री बेदी साहब ने जो भी कहा है, वो सच नहीं है, मेरे पास रिकॉर्ड भी है, गायत्री अहलावत फौज में अफसर थी, अब रिटायर हो हो गई है। मैं सदन से कहूंगा कि सदन में इसके खिलाफ प्रिवलेज मोशन लाया जाएगा। इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा, मैं कल भी इसी बात पर था, मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता था, लेकिन मुझे यह कहा गया कि आप नाम लो, मैंने एक अखबार की कटिंग दिखाकर इस पूरे मामले का जिक्र किया था।

बता दें कि बुधवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा को घेरने के लिए मंत्री कृष्ण बेदी ने गायत्री को उनकी रिश्तेदार बताया. उन्होंने कांग्रेस राज में भर्ती हुए एचसीएस अफसरों की लिस्ट पढ़कर सुनाई और कहा कि गायत्री राजेंद्र हुड्डा की बेटी हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे हैं। इस पर पूर्व हुड्डा ने सदन में मंत्री कृष्ण बेदी को चैलेंज किया कि वो इसे साबित करके दिखाएं, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम 5 भाई हैं, इनमें से किसी के भी बेटे का नाम राजेंद्र नहीं है। असल में, गायत्री हुड्डा हिसार जिले के खोखा खरकड़ी गांव की बेटी हैं। उनके पिता राजेंद्र हुड्डा राई स्पोर्ट्स स्कूल के डायरेक्टर रहे हैं। गायत्री के पति प्रदीप अहलावत भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button