State News

पंजाब के लुधियाना में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी के वारंट जारी कर

 

पंजाब के लुधियाना में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए हैं। बार बार समन भेजने का बावजूद सोनू सूद कोर्ट में गवाही देने नही पहुंच रहे।

.

जानकारी मुताबिक लुधियाना की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रमणप्रीत कौर ने सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए है।

यह वारंट सूद के अदालत में गवाही देने के लिए बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में पेश न होने के कारण जारी किया गया है।

इस केस में लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला के खिलाफ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है, जिसमें उसे नकली रिजिका सिक्का में निवेश करने के लिए लालच दिया गया था और इस शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

इसी शिकायत के तहत खन्ना ने सोनू सूद को गवाही देने के लिए अदालत में तलब किया था। हालांकि, बार-बार समन भेजने के बावजूद सूद गवाही देने के लिए अदालत में पेश नहीं हुए। उनकी गैर-मौजूदगी के कारण अब अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

यह वारंट ओशिवारा पुलिस स्टेशन, अंधेरी वेस्ट, मुंबई को भेजा गया है, जिसमें उन्हें अभिनेता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button