FilmyNational NewsPunjabRayta Special

जसविंदर भल्ला नहीं रहे: पंजाबी हास्य जगत को लगा बड़ा झटका, 23 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

Jaswinder Bhalla : हँसी के मंच पर आज सन्नाटा पसरा हुआ है। पंजाबी सिनेमा के दिग्गज हास्य कलाकार और लाखों दिलों पर राज करने वाले जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री, उनके सहकर्मियों और प्रशंसकों में गहरा शोक व्याप्त है।

हास्य की दुनिया को दी नई पहचान

जसविंदर भल्ला ने पंजाबी सिनेमा में हास्य को एक नई ऊँचाई दी। उनकी कॉमिक टाइमिंग, व्यंग्यात्मक अंदाज़ और संवादों की सरलता ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों का पसंदीदा बना दिया।
उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं:

  • कैरी ऑन जट्टा

  • गड्डी चलती है छलांगा मार के

  • बैंड बाजे

  • मौजा ही मौजा

  • पावर कट

हर किरदार में वह जान फूंक देते थे, और उनके डायलॉग दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान छोड़ जाते थे।

23 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार

परिवार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलौंगी स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में कलाकारों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों के एकत्र होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button