National News

भारत की जीत पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाला युवक गिरफ्तार, दुकान पर चला बुलडोजर

भारत की जीत पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाला युवक गिरफ्तार, दुकान पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच के बाद महाराष्ट्र के कोंकण स्थित मालवण में एक युवक द्वारा कथित रूप से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपित युवक की पहचान स्थानीय कबाड़ व्यवसायी के रूप में हुई है, जिसकी दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया।

शिवसेना नेता ने की थी कार्रवाई की मांग

भारत की जीत के बाद हुए इस विवादित नारेबाजी की घटना को लेकर शिवसेना नेता नीलेश राणे ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए लिखा,
“भारत-विरोधी गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा। मालवण में एक प्रवासी मुस्लिम कबाड़ी द्वारा भारत के खिलाफ नारे लगाए गए। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और उसके व्यवसाय को पूरी तरह खत्म कर देंगे। धन्यवाद मालवण नगर परिषद प्रशासन और पुलिस को, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई की।”

नगर परिषद ने चलाया बुलडोजर, आरोपी हिरासत में

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। लोगों की मांग के बाद मालवण नगर परिषद प्रशासन ने आरोपी की कबाड़ की दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, विरोध में निकाली रैली

सोमवार को इस घटना के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने बाइक रैली भी निकाली। इस दौरान लोगों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जो भारत के खिलाफ नारेबाजी करते हैं।

इस मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है, और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button