ChandigarhHaryanaराजनीति

हरियाणा कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर बदलाव की आहट !

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. विपिन सांगवान ने की कमलनाथ से मुलाकात

चंडीगढ़,

हरियाणा कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच आधा दर्जन नेता इस पद पर दावेदारी करने लगे हैं। इनमें कुमारी सैलजा, कुलदीप वत्स, वरूण मुलाना, रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा के अलावा डॉ. विपिन सांगवान अपने-अपने आंकाओं के माध्यम से राहुल गांधी दरबार में एंट्री की गोटियां सेट करने में जुटे हुए हैं।

इस बीच हरियाणा कांग्रेस के नेता और राहुल गांधी की करीबी माने जाने वाले डॉ. विपिन कुमार सांगवान ने कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ मुलाकात की। गौर हो कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद नेताओं ने अध्यक्ष उदयभान सिंह को बदलने के केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। यह चर्चा भी आम है कि हरियाणा कांग्रेस में बड़े पैमाने पर बदलाव होंगे। अभी पिछले ही दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव को ओबीसी सेल से हटा दिय गया था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने यादव की जगह बिहार के नेता अनिल जयहिंद को OBC विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया। यह निर्णय गुजरात में AICC सम्मेलन के बाद हरियाणा में पहला महत्वपूर्ण संगठनात्मक परिवर्तन है, जो कांग्रेस पार्टी की आंतरिक गतिशीलता में बदलाव का संकेत देता है।

ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन आज

इस बीच कांग्रेस पार्टी वीरवार को चंडीगढ़ में प्रवर्तन निदेशायल कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार जिस तरह से उनके टॉप लीडर को निशाना बना रही है, इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का प्रदर्शन 12:00 बजे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (कोठी नंबर 140 सेक्टर 9 चंडीगढ़) रैली के रूप में निकलेगी। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदय भान के अलावा सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेतागण मोदी सरकार के राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ चंडीगढ़ के प्रवर्तन निदेशालय के सामने अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button