अयोध्या में बदला रामलला के दर्शन का समय, नई व्यवस्था लागू

अयोध्या में बदला रामलला के दर्शन का समय, नई व्यवस्था लागू
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए किया गया था, लेकिन अब जब भक्तों की संख्या सामान्य हो गई है, तो नया दर्शन समय लागू कर दिया गया है।
नए दर्शन समय की व्यवस्था:
🔸 प्रातः 4:00 बजे – मंगला आरती
🔸 4:15 – 6:00 बजे – कपाट बंद
🔸 6:00 बजे – श्रृंगार आरती
🔸 6:30 – 11:50 बजे – दर्शन
🔸 12:00 बजे – भोग आरती (12:00 – 12:30 बजे दर्शन)
🔸 12:30 – 1:00 बजे – कपाट बंद
🔸 1:00 – 6:50 बजे – दर्शन
🔸 7:00 बजे – संध्या आरती (कपाट बंद)
🔸 7:30 – 9:45 बजे – दर्शन
🔸 9:45 – 10:00 बजे – भोग (कपाट बंद)
🔸 10:00 बजे – शयन आरती
🔸 10:15 बजे – कपाट बंद
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और सुचारू व्यवस्था प्रदान करना है।
अब भक्तगण तय समय के अनुसार भगवान रामलला के दर्शन कर सकेंगे, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जा सके।



