Punjabराजनीति

आप की डबल जीत से जश्न का माहौल, पंजाब और गुजरात में उपचुनाव में लहराया झंडा

चंडीगढ़, 23 जून:  आज आम आदमी पार्टी के लिए ऐतिहासिक और जश्न से भरा दिन रहा, जब लुधियाना पश्चिम (पंजाब) और विसावदर (गुजरात) विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की। लुधियाना से संजीव अरोड़ा और गुजरात से गोपाल इटालिया ने बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल कर पार्टी को डबल खुशी दी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे सरकार की नीतियों और ईमानदार काम का परिणाम बताते हुए कहा, “यह जीत दर्शाती है कि राज्य की जनता हमारे काम से खुश है। हर वादा प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।” वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने इसे “काम की राजनीति” की जीत करार देते हुए कहा कि “अगर यह सेमी-फाइनल था, तो फाइनल भी आप ही जीतेगी।”

गुजरात में गोपाल इटालिया की 17,000 वोटों से जीत को लेकर भी आप कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अमन अरोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण ही इस सफलता की असली वजह है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल चीमा ने इस जीत को शहरी मतदाताओं के बीच पार्टी के बढ़ते विश्वास का प्रमाण बताया। उन्होंने पंजाब सरकार की योजनाएं जैसे युद्ध नशायां विरुद्ध अभियान, सिंगल विंडो सिस्टम, लैंड पूलिंग नीति और ऑनलाइन रजिस्ट्री सिस्टम को इसके पीछे की बड़ी वजहें बताया।

जीत के जश्न में चंडीगढ़ स्थित आप कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ भांगड़ा किया गया और लड्डू बांटे गए। आप नेताओं ने इसे 2027 के मिशन की मजबूत शुरुआत बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button