Uttar-Pradesh

प्रयागराज में पुलिस कर्मी ने वकील को पीटा, नाराज वकीलों ने किया सड़क जाम

प्रयागराज में पुलिस कर्मी ने वकील को पीटा, नाराज वकीलों ने किया सड़क जाम

प्रयागराज में सीएम योगी के दौरे के चलते मंगलवार को हिन्दू हॉस्टल चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इसी दौरान एक वकील और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई। बहस बढ़ने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने वकील को पीट दिया

घटना की जानकारी मिलते ही वकीलों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। वकील आदित्य राज गोस्वामी के मुताबिक, पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा रही है। इस घटना के बाद प्रयागराज के अधिवक्ताओं में नाराजगी है और वे पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button