National NewsTechnology

तत्काल टिकट के नए नियम: बिना आधार और OTP अब नहीं होगी बुकिंग, 1 जुलाई से होंगे लागू

तत्काल टिकट के नए नियम:  भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए बड़े बदलाव की घोषणा की है। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होगा। वहीं 15 जुलाई 2025 से आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस नए सिस्टम से एजेंटों की मनमानी और टिकट दलाली पर रोक लगेगी। फिलहाल IRCTC के 13 करोड़ यूजर्स में से सिर्फ 10% ही आधार वेरिफाइड हैं, जिसे देखते हुए रेलवे ने ये कदम उठाया है।

मुख्य बदलाव:

  • 1 जुलाई से: IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना जरूरी।

  • 15 जुलाई से: आधार रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP से वेरिफिकेशन अनिवार्य।

  • एजेंट प्रतिबंध: Tatkal बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

    • AC क्लास बुकिंग: सुबह 10:00–10:30 बजे

    • नॉन-AC बुकिंग: सुबह 11:00–11:30 बजे

प्रोफाइल लिंक कैसे करें?

IRCTC वेबसाइट या ऐप पर जाकर ‘My Account’ सेक्शन में ‘Link Your Aadhaar’ विकल्प चुनें, आधार नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें।

24 घंटे पहले बनेगा चार्ट

रेलवे अब ट्रेन छूटने से 24 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार करेगा, जिससे यात्रियों को समय पर कन्फर्म टिकट की जानकारी मिल सकेगी।

ये बदलाव आम यात्रियों को राहत देने के साथ-साथ टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाएंगे। यदि आपने अभी तक अपना IRCTC प्रोफाइल आधार से लिंक नहीं किया है, तो तुरंत कर लें, वरना आप Tatkal सुविधा से वंचित रह सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button