National NewsUttar-Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो भीषण सड़क हादसे, 6 की मौत, 10 घायल

मथुरा, उत्तर प्रदेश | 19 जुलाई 2025 :  मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसों ने सबको झकझोर कर रख दिया। इन हादसों में कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

 पहला हादसा – ईको कार और ट्रक की भिड़ंत, 6 की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 140 के पास एक तेज़ रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 दूसरा हादसा – प्राइवेट बस पलटी, 8 घायल

इसी दिन दूसरा हादसा माइलस्टोन 131 पर हुआ, जहाँ एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में मध्यप्रदेश के यात्री सवार थे। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी सी. पी. सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों हादसे अलग-अलग स्थानों पर हुए। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को गति सीमा और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button