Haryanaराजनीति

अनिल विज ने कांग्रेस को बताया विदेशी, भाजपा को देसी पार्टी; सुरजेवाला पर ली चुटकी, केजरीवाल को दी नसीहत

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सियासी हलचल मचा दी है। अंबाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कांग्रेस, राहुल गांधी, रणदीप सुरजेवाला और अरविंद केजरीवाल पर करारा हमला बोला। विज ने कहा कि “कांग्रेस एक विदेशी पार्टी है, जिसका जन्म अंग्रेज एओ ह्यूम ने किया था। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक देसी पार्टी है, जो दिन-रात भारत की तरक्की में जुटी है।”

राहुल गांधी को विदेश में बयानबाजी पर घेरा

अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को “विदेश जाकर देश को बदनाम करने की आदत है। भारत में लोकतंत्र है, यहां हर किसी को बोलने की आजादी है, लेकिन राहुल गांधी सरकार की आलोचना देश में करने के बजाय विदेश में जाकर भारत की छवि को खराब करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।”

आरएसएस से जुड़ने पर जताया गर्व

विज ने खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा बताते हुए कहा कि “RSS से जुड़ना गर्व की बात है। यह संगठन राष्ट्रवाद, सेवा और चरित्र निर्माण का मार्गदर्शन देता है। भाजपा देश की मिट्टी से जुड़ी पार्टी है, जबकि कांग्रेस की सोच अब भी अंग्रेजों वाली है।”

अरविंद केजरीवाल को दी सलाह – पंजाब का करो ख्याल

आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि “केजरीवाल जी, आप अपनी पार्टी की हालत देखिए। पंजाब बेहाल है। वहां की जनता त्रस्त है। आप दिल्ली-गोवा घूमने की बजाय पंजाब की सुध लीजिए।”
विज ने तंज कसते हुए कहा-

पंजाब क्यों बेहाल है, तू उसका कर ले ख्याल,

तू इधर-उधर न भटक, पंजाब का कर ले ख्याल।

सुरजेवाला को कहा ‘हताश कवि’

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर हमला बोलते हुए विज ने कहा कि “सुरजेवाला इन दिनों एक हताश कवि की तरह ट्वीट कर रहे हैं, जो डिप्रेशन में लिखे गए गीत जैसे लगते हैं।”
विज ने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों के हित में ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि “अब किसानों की फसल की खरीद पारदर्शिता से हो रही है और भुगतान सीधे खातों में जा रहा है, जबकि कांग्रेस सरकारों के समय किसानों को आढ़तियों से पैसे के लिए संघर्ष करना पड़ता था।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button